फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 30 नर्सरियों में तैयार होंगे 85 लाख पौधे

Tue, 21 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नर्सरी में लगे पौधे
विज्ञापन
गोंडा। जिले में हरियाली लाने की तैयारी वन विभाग ने अभी से ही शुरू कर दी है। विभाग की 30 नर्सरियों में 85 लाख पौधे तैयार करने का खाका खींचा है। जुलाई में इन पौधों को रोपा जाएगा। इसमें जिले के 26 विभागों के साथ ही पंचायतों की जिम्मेदारी तय होगी। पौधों की कमी न होने पाए, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बलरामपुर जिले को भी पौध विभाग मुहैय्या कराएगा।
विज्ञापन

पौधों को तैयार करने के लिए विभाग की 30 नर्सरी में 49. 62 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण होना है। नर्सरी गोंडा रेंज के साथ ही तरबगंज, पड़रीकृपाल, टिकरी, कुआना, कटरा, सादुल्लाहनगर, उतरौला, रेहरा बाजार में 30 नर्सरी केंद्र स्थापित हैं। यहां पर पौधे तैयार करने के लिए श्रमिकों को लगाकर काम हो रहा है। सबसे अधिक पौधे मुख्यालय पर पौधे तैयार होंगे। सागौन के साथ ही नीम, बबुल, पाकड़, पीपल, बरगद, आवंला, आम, अमरुद, जामुन, शीशम आदि के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
नर्सरी में हो रही पौधरोपण की तैयारी
- ब्लाॅक झंझरी के मुख्यालय नर्सरी, विद्यानगर छाछपारा, कर्नलगंज ब्लाक के बसेहिया, खुजरिया, तरबगंज रेंज के ब्लाॅक बेलसर के परसदा, तरबगंज ब्लाक के किंधौरा, पड़री कृपाल, मनकापुर ब्लाक में रजौरा, मुजेहना में सिंहपुर नर्सरी में पौधे तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

टिकरी रेंज में मनकापुर, नवाबगंज, रामगढ़, करौंदी, बुटहनी, वजीरगंज के गनेशपुर, कटरा रेंज के हलधरमऊ ब्लाक में गौरवाखुर्द, रुपईडीह के भवनियाखुर्द, कुंवानों रेंज में रुपईडीह में शिवगढ़, इटियाथोक के परासखाल, बलरामपुर जिले में दुल्हिनपुर, सादुल्ला नगर रेंज के बभनजोत ब्लाॅक के चमरुपुर प्रथम, चमरुपुर द्वितीय, रेहरा बाजार ब्लाॅक के मद्दोपुर, गैंडास बुजुर्ग, रेहरा बाजार तेंदुआ, बैरिया, किशुनपुर, राजापुर, श्रीदत्तगंज ब्लाक में शाहपुरईटई, गुमड़ी में कार्य शुरू हो रहा है।
प्रभारियों की दी जिम्मेदारी
- पौधरोपण अभियान के समय पौधों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। 85 लाख पौधे तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 30 नर्सरी के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है और नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

- पंकज शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें