फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप जीप ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गौरा चौकी-मसकनवा मुख्य मार्ग पर पिकप ने मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। चालक फरार हो गया लेकिन पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र में मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर रविवार की सुबह बाइक सवार दो युवक मसकनवा की तरफ आ रहे थे। मसकनवा से गौरा चौकी की तरफ जा रही पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले मसकनवा सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसओ छपिया संजय तोमर ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर भोपतपुर बाजार के निकट तेजपुर गेट के पास गौराचौकी की तरफ जा रही एक पिकप ने अनियंत्रित होकर मसकनवा की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइ सवार अशोक कुमार वर्मा (40) निवासी मैदहा तेजपुर की मौके पर ही मौत हो गयी।
बाइक पर सवार युवक अतुल कुमार चतुर्वेदी (24) पुत्र निवासी मैदहा तेजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि जिला अस्पताल में युवक दूसरे युवक की भी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार होने में कामयाब रहा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें