फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 101.77 रुपये पहुंचा पेट्रोल, 95.29 में डीजल

Mon, 25 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एम आवास के सामने ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार देर रात एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई। जिले में पेट्रोल 2.61 रुपये महंगा होकर 101.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया और 2.71 रुपये की बढ़ोतरी के बाद डीजल 95.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन

बीते 10 दिन में पेट्रोल के दाम में 7.16 रुपये और डीजल में 7.56 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा किया है। सोमवार को पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग बढ़ते दामों को लेकर चिंता जताते नजर आए। दूध कारोबारी त्रिवेनी यादव ने कहा कि हर दूसरे-तीसरे दिन कीमत बढ़ने से आमदनी और खर्च का संतुलन बिगड़ गया है। जितनी कमाई नहीं बढ़ रही, उससे कहीं ज्यादा खर्च बढ़ रहा है।
राजेश यादव ने कहा कि डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ेगा। माल ढुलाई महंगी होने से खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। वहीं, बाइक सवार उत्तम मिश्र ने कहा कि अब बाइक चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। आधी कमाई पेट्रोल में ही खर्च हो रही है। सुमेर ने सरकार से ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो मध्यम वर्ग का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारी रमेश नेवटिया ने बताया कि लगातार बढ़ते ईंधन के दाम से बाजार पर भी असर पड़ने लगा है। आने वाले दिनों में सब्जी, दूध, किराना और यात्री किराये में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन





10 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिनांक
डीजल
पेट्रोल

14 मई
87.73
94.61
15 मई
90.75
97.44
19 मई
91.65
98.31
23 मई
92.57
99.16
25 मई
95.29
101.77
(नोट : जिले के पेट्रोल पंपों पर रुपये प्रति लीटर के अनुसार दरें।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें