फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली की शिकायतों पर तीन पेट्रोल पंपों पर छापा

विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के फौव्वारा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर मशीन की जांच करते एसडीएम सदर व डीएसओ। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच घटतौली की शिकायतें शासन स्तर तक पहुंच रही हैं। इसके मद्देनजर शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा गया। एसडीएम सदर, जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षकों की जांच में अभी तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। डीएसओ के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर छापा मारने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत से हर तबका परेशान है। ऊपर से कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की क्वालिटी व क्वांटिटी को लेकर अक्सर लोग शिकायत करते हैं। इन सब शिकायतों पर शासन गंभीर हो गया है। शासन स्तर से पेट्रोल पंपों पर छापामार कर गुणवत्ता व घटतौली की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम सदर वीके सिंह के नेतृत्व में शहर के बस स्टेशन के समीप स्थित मेसर्स बैजनाथ शर्मा एंड संस, जिला अस्पताल के सामने स्थित मेसर्स तिवारी फिलिंग सेंटर व फौव्वारा चौराहे के समीप स्थित मेसर्स गोंडा ट्रांसपोर्ट एंड फारवर्डिंग कंपनी पर छापा मारा गया। इस दौरान पेट्रोल व डीजल की मशीनों की जांच की गई। डीएसओ ने बताया कि मशीनों को खुलवाकर चिप व तारों को जांचा गया। हालांकि इन पंपों पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
डीएसओ ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर छापा मारने का अभियान लगातार चलता रहेगा। कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी करने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में पूर्ति निरीक्षक चंदन कुमार, बांट माप निरीक्षक अरविंद कुमार, बृज किशोर वर्मा, सेल्स अफसर शमसुलजुहा सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें