फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2015 11:40 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने के फैसले के बाद से शिक्षामित्रों ने आंदोलन छेड़ दिया है। मंगलवार को मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुटे शिक्षामित्रों ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के कार्यक्रम में मौजूद जंतु उद्यान राज्य मंत्री का भी शिक्षामित्रों ने घेराव किया। जंतु उद्यान राज्य मंत्री ने शिक्षामित्रों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पचपेड़वा ब्लॉक में शिक्षामित्रों ने सड़क जाम कर फिर से बहाली की मांग की है। शिक्षामित्रों के आंदोलन के कारण मंगलवार को भी 180 विद्यालयों में ताले बंद रहे। शिक्षामित्रों ने अन्य विद्यालयों को भी बंद कराने का प्रयास किया।

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा ने कहा कि जब तक प्रदेश व केंद्र सरकार शिक्षामित्रों के समायोजन के मुद्दे पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाएगी तक तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सभी शिक्षामित्र शिक्षक कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की लचर नीतियों के चलते ही कोर्ट का फैसला शिक्षामित्रों के खिलाफ आया है। शिक्षामित्रों ने मौके पर पहुंचे डीएम प्रतिनिधि सदर एसडीएम इंद्र भूषण वर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने सामूहिक रूप से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। इस अवसर पर नानबाबू विश्वकर्मा, हेमंत मिश्र, राकेश कुमार, विनय कुमार, आरती, सरिता तथा नईम सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट से प्रदर्शन कर वापस लौट रहे शिक्षामित्रों ने सिंचाई विभाग में मौजूद जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव का घेराव किया। शिक्षामित्रों ने राज्यमंत्री से न्याय दिलाने की मांग की है। राज्य मंत्री ने शिक्षामित्रों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें