फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह और उमंग के साथ 2020 का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
गोंडा में नववर्ष पर केक काटते बच्चे। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। वर्ष 2020 के स्वागत की रंगोली से जिले का कोना-कोना महक रहा था। सुबह मंदिरों बुधवार को दिन होने के बाद भी भीड़ रही और लोगों ने पूजन अर्चन किया। पूरे दिन स्वागत और बधाई का दौर चलता रहा। स्क्ूलों में बच्चों ने खुशियां मनाईं और नए साल पर संकल्पों के साथ कदम बढ़ाए। शहर में जगह-जगह गुलदस्तों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। अधिकारियों ने भी एक दूसरे को नए साल की शुभकामना दी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन लोगों ने गरीबों को कंबल आदि का वितरण किया। प्राइमरी स्कूल मौहारी की शिक्षिक विभा चौधरी ने गांव में बुजुर्गों को कंबल वितरित किया। पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने लोगों से नशामुक्ति का संकल्प कराया। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, महामंत्री शिवमूर्ति पांडे ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बीएसए को बुके भेंट कर नए साल की बधाई दी। शिक्षकों ने नए साल में शैक्षिक विकास की नई पहल करने का संकल्प दोहराया। बीएसए मनिराम सिंह ने बीते दिसम्बर माह में करीब 50 शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश वापस लेकर एक सौगात दी और अपील किया कि शिक्षा की गुणवत्ता की पहल करें। 100 गावों में खेल मैदान व सड़कों के निर्माण की नींव रखी गई। करीब 5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का आगाज हुआ। आवासीय एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में डीआईजी डॉ. राकेश सिंह, एसपी आरके नैय्यर, बीएसए मनिराम सिंह, सीओ कृपा शंकर मौर्य, जिला समन्वयक राजेश सिंह, गणेश गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के साथ नया साल मनाया। मिठाई व कपड़े भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
जयमाता दी और बाला जी सरकार के जयकारों की गूंज
करनैलगंज (गोंडा)। नए वर्ष की शुरुआत होते ही जय माता दी व बाला जी सरकार के जयकारों से नगर गूंज उठा। नगर में बीते वर्ष की विदाई और नए वर्ष का आगाज सुंदरकांड और महा आरती व मंत्र उच्चारण के साथ.साथ आतिशबाजी से किया गया। करनैलगंज नगर के चौक घंटाघर स्थित आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर मंगलवार की शाम सुंदरकांड पाठ एवं पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मध्य रात्रि 12 बजे तक बीते वर्ष की विदाई में सुंदरकांड पाठ और पूजन हवन का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

उसके बाद 12 बजते ही महा आरती एवं मंत्र उच्चारण के साथ 51 किलो का भोग प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा अनुष्ठान के साथ.साथ केक काटकर नए वर्ष का आगाज किया। चौक घंटाघर पर ही आतिशबाजी गोला और पटाखे छोड़े गए। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज केके राणा, चौकी प्रभारी रणजीत यादव, उद्द्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सरदार जोगिंदर सिंह जानी, गोविंद सुल्तानिया, राजू मोदनवाल, महेश गुप्ता, डॉ. गिरधर गोपाल वैश्य, कन्हैया लाल वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें