फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन विभाग में बीते कुछ दिनों से निजी व्यक्तियों से वसूली कराये जाने की शिकायत मिलने पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संभाग के चारों जिलों के प्रवर्तन अधिकारियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताया कि विभाग की ओर से प्रवर्तन कर्मी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यदि कोई कमी होती है तो पुलिस से सहयोग लिया जाये। आरटीओ ने जारी पत्र में कहा है कि विभाग की ओर से प्रवर्तन अधिकारियों को दिये गये निजी वाहन के लिए केवल निजी चालक लेने की ही अनुमति है।
चालक से केवल वाहन को चलाने के अलावा कोई भी कार्य न लिए जाने की चेतावनी भी दी। बताया जा रहा है कि बीते दिनों कुछ प्रवर्तन के एआरटीओ और पीटीओ के साथ निजी लोगों के चलने और वसूली करने की शिकायतें आईं थीं। इनमें से कुछ जगहों पर वाहन के चालकों से मारपीट की घटनायें भी होने की शिकायत की गई थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए आरटीओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें