फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कड़ाके की सर्दी से ठिठुरे लोग

Sun, 04 Jan 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रैन बसेरे के पास अलाव तापता राहगीर। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को जकड़ लिया है। कड़ाके की ठंड के साथ ही बर्फीली हवा चलने से लोग ठिठुर रहे हैं। सड़कों व बाजारों में शनिवार को लोगों की आवाजाही आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आई। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए जलाया जाने वाला अलाव शनिवार को ठंडा पड़ा रहा। अलाव स्थल पर पानी पड़ा था। बस का इंतजार कर रहे यात्री ठंड से कांपते नजर आए। यात्री संतराम ने कहा कि दो घंटे से बैठे हैं, अलाव जलता तो राहत मिल जाती। सरकार सिर्फ कहने को इंतजाम करती है। सावित्री देवी ने कहा कि ठंड से हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं। अगर आग जल रही होती तो थोड़ी राहत मिलती।
गुरुनानक चौराहे के पास रैन बसेरे के सामने अलाव में गीली लकड़ियां रखी मिलीं, जो सुलगने के बजाय धुआं छोड़ रही थीं। ठंड से राहत पाने आए लोग मायूस लौटते दिखे। रैन बसेरे के केयरटेकर अमृतलाल शुक्ल ने मजबूरी बयां करते हुए कहा कि भैया अलाव के लिए गीली लकड़ी मिलती है। इसे ही जला रहे हैं, लेकिन आग नहीं पकड़ रही है। मजबूरी में कभी-कभी पॉलीथीन जलानी पड़ती है। महिला अस्पताल में भी ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी दिखाई पड़े। वार्डों में हीटर या ब्लोअर की व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ी। प्रसव के लिए प्रतीक्षा कर रहे तीमारदार ठिठुरते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

खेती पर मिला-जुला असर, किसान चिंतित
कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि मौजूदा तापमान गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि फूल वाली फसलें व सब्जियां ठंड की मार झेल रही हैं। किसान रामनरेश वर्मा ने बताया गेहूं को फायदा है, लेकिन आलू व तिलहन की फसल पर पाला पड़ने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें