फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्या की एफआईआर पर अड़े परिजन, नहीं किया अंतिम संस्कार

Sun, 04 Jan 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक के बेलवा बहुता लोहारनपुरवा गांव में लोगों को समझाते सीओ सिटी आनंद राय। स्रोत: सोशल मीड
विज्ञापन
इटियाथोक। देहात कोतवाली क्षेत्र के उकरा गांव में शटरिंग श्रमिक इंद्रदेव (35) की करंट लगने से मौत का मामला गरमा गया है। परिजनाें ने ठेकेदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन


इटियाथोक के बेलवा बहुता लोहारन पुरवा निवासी इंद्रदेव पांच वर्षों से एक ठेकेदार के साथ शटरिंग लगाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह देहात कोतवाली के उकरा गांव में बन रहे एक मकान में शटरिंग लगाने गए थे। वहां स्लैब के लिए वह कटर मशीन से प्लाई काट रहे थे, इसी बीच कटे तार से करंट लगने से वह झुलस गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। पुलिस को उम्मीद थी कि शनिवार को परिजन अंतिम संस्कार करेंगे। इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय सुबह ही लोहारन पुरवा पहुंच गए, लेकिन परिजनों ने ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। इसके बाद खरगूपुर व धानेपुर थाने की फोर्स मौके पर बुला ली गई। सीओ सिटी ने पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें