फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2015 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक में लखनऊ-बलरामपुर वाया गोंडा रोड की स्थिति बेहद खराब है। इसके चलते एक सप्ताह से गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर आवागमन ठप है। जलभराव होने से दो किलोमीटर तक सड़क दलदल बन गई है और अब तक कई वाहन इसमें फंस चुके हैं। इससे गुस्साए इटियाथोक के तमाम लोगों ने गुरुवार को सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान दिनेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सुरेश मोदनवाल, लालजी जायसवाल, सीताराम चौरसिया, रिंकू शुक्ला, सोनू मिश्र, फैजान, मुस्ताक, विनोद, राजू आदि ने मुख्य मार्ग पर कीचड़ में धान की रोपाई की। साथ ही प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की।

डीएम अजय कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक नंदिता शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एससी वर्मा व विकास विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सड़क को चलने लायक बनाने के लिए सभी लोगों से चर्चा कर कोई रास्ता निकालने के लिए सुझाव भी मांगा। उन्होंने सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को तीन दिन की मोहलत दी है। साथ ही गोंडा मार्ग के दोनों किनारों पर कच्ची नाली बनाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें