फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कांजी हाउस पर किया कब्जा

Tue, 22 Sep 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरमऊ ब्लॉक की बालपुर बाजार में आजादी के समय से बने कांजी हाउस पर दबंगों ने रातोंरात अवैध कब्जा कर लिया। कब्जा होते देख ग्रामीणों ने डीएम, उप जिलाधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम भेज कर निर्माण कार्य बंद कराया तथा कब्जेदारों के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आवारा पशुओं से ग्रामीणों की फसलों के बचाव के लिए सरकार ने आजादी के समय ही बालपुर हजारी ग्राम पंचायत में कांजी हाउस का निर्माण गोंडा-लखनऊ मुख्य मार्ग पर कराया था। लेकिन करीब 20 साल पहले राज्य सरकार ने कांजी हाउस की नीलामी पर रोक लगा दी।

मुख्य मार्ग पर होने के नाते बाजार के दबंगों की इस पर निगाह गड़ी थी। पहले तो दबंगों ने अस्थाई कब्जे की शुरूआत की, लेकिन अब उन्होंने उस सरकारी जमीन पर रातोंरात अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना जिलाधिकारी को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजकर निर्माण कार्य रोकवा दिया और कांजी हाउस के साथ ही अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों की सूची बनाकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बालपुर बाजार के चौकी प्रभारी मनोज कुमार राव ने बताया कि निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। बाजार के रामचंद्र, बासुदेव मिश्रा, रमजान अली समेत अन्य लोगों का कब्जेदारों में नाम आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें