फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया जलाभिषेक

Mon, 06 Jul 2015 11:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए सोमवार को तीसरे सोमवार पौराणिक मंदिर पृथ्वीनाथ में श्रद्धालुओं का जबरदस्त रेला उमड़ा। हाथ में जल लिए श्रद्धालु अपनी बारी के इंतजार में घंटों बूंदाबांदी के बीच नंगे पैर खड़े रहे। लेकिन उनकी आस्था तनिक भी नहीं डगमगाई। सुबह तीन बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला शाम तक मंदिर में जारी रहा।
विज्ञापन


मलमास के तीसरे सोमवार को खरगूपुर स्थित भीम द्वारा स्थापित शिवलिंग पृथ्वीनाथ पर जल चढ़ाने के लिए सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना शुरू हो गया। जहां हजारों की संख्या में कांवरिये व श्रद्धालु अपने हाथों में जल से भरा पात्र, बेलपत्री, भांग, अक्षत, धतूर, पुष्प, धूप लिए घंटों लाइन में खड़े रहे।

सुबह तीन बजे से ही मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की अलग-अलग लाइनें भी लगवा दी गईं, ताकि किसी तरह की कोई अव्यवस्था न पैदा हो। इस मौके पर थानाध्यक्ष खरगूपुर कमलेश कुमार वाजपेई सहित जिले के कई अन्य थानों से आए दरोगा भी पुलिस-पीएसी की टीम के साथ व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन


जबकि भीमसेना के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोग भी लगे रहे। बारिश के बीच मेला परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। मंदिर के पुजारी जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी से मिले निर्देशों के बाद मंदिर की साफ-सफाई नहीं हो रही। जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।

वहीं पेयजल के लिए लगे हैंडपंप और पानी की टोटियां भी टूटी पड़ी हैं। पंचायत राज विभाग की तरफ से मंदिर की साफ-सफाई में किसी तरह का कोई सहयोग नहीं किया जा रहा। न ही मंदिर परिसर के चारों ओर चूने इत्यादि का ही छिड़काव हो रहा है। श्रद्धालु नीरज पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, बलराम यादव, विजय सोनकर, अर्जुन सिंह, स्वामीनाथ, संजय सहित सैकड़ों लोगों ने मेला परिसर के साफ-सफाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें