फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले को लेकर टीवी से चिपके रहे लोग, सड़कों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
गोंडा के वजीरगंज में टीवी पर राम जन्म भूमि मंदिर के फैसले को सुनते दोनो समुदाय के लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनने के लिए लोग सुबह से टीवी से चिपके रहे। हालांकि फैसले का समय शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे निश्चित किया गया था। मगर लोग सभी काम को छोड़कर सुबह से ही टीवी से चिपके रहे। माह का द्वितीय शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। अयोध्या फैसले को लेकर स्कूल कालेज भी बंद कर दिए गए थे। इससे लोग घरों से भी नहीं निकले और पूरे परिवार के साथ टीवी पर नजर जमाए रहे। इससे शहर की सड़कें सूनी रहीं।
विज्ञापन

अयोध्या के रामजन्मभूमि पर शुक्रवार की रात फैसले का समय निश्चित किए जाने के बाद से ही लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। लोगों के बीच चौक-चौराहों, चाय पान की गुमटियों पर चर्चा भी शुरू हो गई थी। देर रात तक हर कोई संभावित फैसले को लेकर अपने-अपने विचार रखने में लगा रहा। सभी के अपने-अपने तर्क रहे। जिस पर लोगों के बीच बहस भी होती रही।
मगर फैसले का समय सुबह साढ़े दस बजे निर्धारित होने के कारण लोग उससे पहले ही जरुरी काम निपटाने में लगे रहे। इसके बाद सबकी नजर टीवी पर रही। जैसे-जैसे सुप्रीम फैसला आता रहा। लोग अपने परिवार में उस पर चर्चा करते रहे। कई जगह तो दोनों समुदाय के लोग एक साथ टीवी पर फैसले का प्रसारण देखते रहे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लोगों में पक्षकारों को लेकर भी चर्चा होती रही। स्कूल, कॉलेज बंद होने से छात्र-छात्राएं घर से नहीं निकले। माह का द्वितीय शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। इससे शहर की सड़कें सूनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें