मनकापुर (गोंडा)। एक बुजुर्ग महिला स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिर जाने से बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। जीआरपी ने परिजनो को सूचना दे कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जीआरपी के अनुसार जनपद फैजाबाद के सरजू रायगंज के 4/7/162 निवासनी रजनी श्रीवास्तव (75) पति उपेन्द्र श्रीवास्तव शनिवार को अयोध्या सवारी ट्रेन से अपनी लड़की के यहां जनपद बस्ती जा रही थी। मनकापुर स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए ट्रेन से उतरते समय गिर कर बेहोश हो गई।
कार्यालय द्वारा एनाउंस किये जाने पर जीआरपी के जवानों द्वारा आननफानन महिला को सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. डीके भास्कर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पास से वोटर आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, अयोध्या से मनकापुर का सवारी टिकट व एक बैग जिस में कपड़ा रखा मिला।
जीआरपी के जवान द्वारा मिले नंबर पर संपर्क किया गया तो मृतका के बेटे ने फोन रिसीव किया। जिसे घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पाकर परिवारीजन जीआरपी थाने पहुंच कर शव की पहचान की। वहीं जीआरपी चौकी प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।