फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जंगली जानवर से परेशान लोग, नहीं मिल रहा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। क्षेत्र के इंदरपुर गांव में जंगली जानवर के भय से लोग डरे हैं। वहीं सूचना के बाद गांव पहुंचे वन दरोगा ने जंगली जानवर की जानकारी ली, लेकिन जंगली जानवर का कोई सुराग नहीं मिला। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


बीते सप्ताह भर से इंदरपुर व चौखड़िया गांव में जंगली जानवर लोगों के भय का कारण बना हुआ है। नाथपुरवा चौखड़िया में बकरी को भी निवाला बना चुका है। रात में जंगली जानवर लोगों के घरों तक आ जा रहा है। इंदरपुर के दर्जी पुरवा के मुसीबत अली ने बताया कि रात में जंगली जानवर जोड़े के साथ आया तो उसे भगाया गया, लेकिन घंटे भर बाद फिर आ पहुंचा। रात में कई बार उसे भगाना पड़ा। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान विष्णु प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी रेंजर अभिषेक सिंह देते हुए उचित समाधान की मांग की। गांव के ही राजेश साहू ने बताया कि लोग खेत जाने से भी डर रहे हैं। सूचना के बाद वन दरोगा आए थे लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि टीम भेजी गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।





जानवर की नहीं हो सकी पहचान
बकरियों को निवाला बनाने व लोगों के भय का कारण बने जंगली जानवर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 6 माह पूर्व भी महंगूपुर, विश्नोहरपुर व चौखड़िया गांव में आधा दर्जन से अधिक बकरियों को जंगली जानवर उठा ले गया था। लोगों ने भेड़िया होने की शंका जताई थी मगर वन विभाग ने इसे नकार दिया था। सप्ताह भर से इधर फिर जानवर चर्चा में है। जानवर की पहचान रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें