फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पोल्ट्री फॉर्म की दुर्गंध से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई के दौरान पोल्ट्री फार्म की दुर्गंध, भूमि विवाद और रास्ते के अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। फरियादियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली में आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और सीओ उदित नारायण पालीवाल ने कुल 19 शिकायतें सुनीं। अंबरपुर गांव से पहुंचे श्रीनिवास, राम उजागर समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के बीच संचालित पोल्ट्री फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध के कारण उनका जीना दुश्वार हो गया है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने मामले में राजस्व विभाग की टीम के साथ जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

अधिकारियों ने किया मामलों का निस्तारण
करनैलगंज कोतवाली मेें इंस्पेक्टर क्राइम और राजस्व निरीक्षक ने 35 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 33 मामले राजस्व से संबंधित थे। नवाबगंज में एसडीएम विश्वामित्र सिंह और थानाध्यक्ष अभय सिंह ने 24 शिकायतों की सुनवाई की। इटियाथोक में नायब तहसीलदार व सीओ राजेश सिंह ने शिकायतों की सुनवाई कर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं तरबगंज में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने 38 शिकायतें दर्ज कीं। खरगूपुर में तहसीलदार अहमद हसन और थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने 20 शिकायतें सुनीं। परसपुर में प्रभारी तहसीलदार सुभद्र प्रसाद यादव और प्रभारी निरीक्षक शरदेन्दु कुमार पांडेय ने 29 मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

भूमि विवाद के आए सबसे अधिक मामले

मनकापुर, करनैलगंज, नवाबगंज, इटियाथोक, तरबगंज, खरगूपुर और परसपुर में भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं। धुसवा खास निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। पूरे सिधारी के सूर्यपाल पांडे ने रास्ते पर गांव के ही एक व्यक्ति पर कब्जा करने और पन्ना बगुलहा के नान्हू ने खेत पर कब्जे करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें