फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में मरीज की कटी जेब, घर जाने के लिए मांगा चंदा

Sat, 26 Oct 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों के साथ टप्पेबाजी व चोरी की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं। शनिवार को अयोध्या से आए बुखार पीड़ित एक मरीज का पर्स चोरी हो गया। जिससे उसे दवाएं खरीदने व घर जाने के लिए लोगों से सहयोग मांगना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी धर्मेंद्र कुमार (49) ने बताया कि वह रिश्तेदारी में आया था। तेज बुखार होने के कारण मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आया। जहां पर्चा कटवाने के बाद उसने डॉक्टर को दिखाया। कुछ दवाएं अंदर से लिखी गईं और दो दवाएं बाहर से खरीदना था। बाहर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जाते समय देखा तो उसका पर्स गायब था। जेब में एक भी पैसे नहीं बचे। उसे घर जाने के लिए लोगों से चंदा इकट्ठा करना पड़ा। हेल्प डेस्क प्रबंधक अनिल वर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग किया। जिससे उसके पास दवा व किराए के पैसे हुए। धर्मेंद्र दावा है कि उसने पुलिस को फोन कर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
अस्पताल में प्रतिदिन मोबाइल, बाइक व पर्स चोरी के साथ टप्पेबाजी की घटनाएं होती रहती हैं। चोर इतने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देते हैं कि वह अस्पताल के सीसी टीवी कैमरों की नजर से भी बच जाते हैं। पुलिस में शिकायत होने पर भी जांच करने का अश्वासन ही मिल पाता है।
विज्ञापन

अस्पताल में मारपीट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल में पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। पिछले दिनों रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल में भी पुलिस चौकी की मांग प्रमुखता से उठी थी। लेकिन डॉक्टरों की मांग ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें