फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फाइनल में चार विकेट से जीती नेहरू स्टेडियम ए की टीम

Sat, 26 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पहले दिन शनिवार को क्रिकेट में बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम ए व नेहरू स्टेडियम बी के बीच हुआ। इसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर नेहरू स्टेडियम ए की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने किया। पहला मैच नेहरू स्टेडियम ए व स्टार 11 गोंडा के बीच हुआ। इसमें नेहरू स्टेडियम ए ने 40 रन से जीत हासिल की। दूसरा मैच सुवन्स मिलियन पब्लिक स्कूल व एम्स इंटर नेशनल स्कूल के बीच हुआ जिसमें सुवन्स स्कूल की टीम 18 रन से जीती। तीसरे मैच पायनियर स्कूल ने 10 रन व चौथे मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब ने 45 रनों से अपने अपने मुकाबले जीते। पहला सेमीफाइनल नेहरू स्टेडियम ए बनाम सुवन्स स्कूल के बीच हुआ। इसमें नेहरू स्टेडियम ए की टीम 8 विकेट से जीती।
दूसरे सेमीफाइनल में नेहरू स्टेडियम बी की टीम वाॅक ओवर मिल जाने से बिना खेले ही विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम ए व नेहरू स्टेडियम बी के बीच हुआ। इस दौरान शशी सिंह, विशाल तिवारी, हरिओम जायसवाल, साहीन बेबी, दीपक पाल, रोमी साहू, मनीषा व शिवांगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें