फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण मामले की हुई सुनवाई, पासपोर्ट नवीनीकरण की मिली अनुमति

Mon, 04 Nov 2024 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण मामले की सुनवाई दिल्ली की राउंज एवेन्यू कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद उन्हें पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति मिल गई। 
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पासपोर्ट के नवीनीकरण की अनुमति कोर्ट से मिल गई है। उनके पासपोर्ट की वैधता इसी महीने समाप्त हो रही थी। इसके लिए पूर्व सांसद ने कोर्ट में अनुमति के लिए अर्जी लगाई थी। 

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व सांसद के महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को हुई। उन्होंने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पूर्व सांसद का पासपोर्ट की वैधता इसी महीने समाप्त हो रही थी। कोर्ट में गंभीर मामले की सुनवाई होने से अनुमति जरूरी थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: मायावती बोलीं- चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी...'जुगाड़ की राजनीति' में जुट जाती भाजपा

नहीं दर्ज हो सका पहलवान का बयान

फिलहाल, कोर्ट का रुख सकारात्मक रहा। अनुमति हासिल होने के बाद अब पूर्व सांसद अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा कोर्ट में एक पहलवान का बयान भी दर्ज होना था, जो नहीं हो सका। बताया गया कि पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में देश से बाहर हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: मतदान की तारीख आगे बढ़ाने पर अखिलेश का भाजपा पर तंज- टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे!

सुनवाई के लिए लंबी अवधि की तिथि तय होने की अर्जी नामंजूर

अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तिथि 14 नवंबर 2024 तय किया है। पूर्व सांसद पर छह में पांच आरोप तय होने के बाद कोर्ट में सुनवाई हो रही है। पूर्व सांसद के अधिवक्ता की ओर से सुनवाई के लिए लंबी अवधि की तिथि तय होने की अर्जी को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें