फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ संवाद के जरिए यात्रियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर । स्वच्छ संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रेल यात्रियों में जन जागरूकता का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन मनकापुर परिसर में डॉ. एसके मिश्रा के नेतृत्व में ‘स्वच्छ संवाद’ आमजन व यात्रियों के साथ एक आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ संवाद कार्यक्रम में रेल यात्रियों व आम जन मानस को स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ गांव, मोहल्ले के लोगो को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक करने और प्लास्टिक से निर्मित सामग्री प्रयोग न करने की अपील की गई।
मिश्र ने बताया कि यूटीएस व आन लाइन टिकट बुकिंग का अधिक से अधिक प्रयोग करने से पेपर लेस टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा। इसी क्रम में स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडेय के संयोजन में स्टेशन परिसर की साफ-सफाई से मिश्र पूर्णतया संतुष्ट दिखे और रेल यात्रियों से लिखित फीड बैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें