दुर्जनपुर घाट (गोंडा)। वजीरगंज के परसिया तिवारी पुरवा में सोमवार को करंट की चपेट में आने से सगे भाई शिवम तिवारी (17) और सत्यनारायण तिवारी (19) और दोस्त रवि पांडेय (22) की मौत के बाद दूसरे दिन गांव में मातम पसरा रहा।
शिवम के पिता अंजनी कुमार और मां सावित्री देवी बार-बार बेसुध होते रहे। होश आया तो बोले-कोई मेरे बेटों को ला दो.. इसके बाद दोबारा बेसुध हो गए। अन्य परिजन व रिश्तेदार भी बिलख रहे थे।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों का अयोध्या में अंतिम संस्कार कराया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि विद्युत पोल में लगा स्टे वायर रोटावेटर में फंस गया। इससे हाई वोल्टेज लाइन का तार पोल के स्टे वायर से छू गया। इसी के चलते हादसा हुआ है।