तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर के मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - संवाद
पसका। परसपुर प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो मैच हुए। पहला मैच परसपुर रेड व बेलसर इलेवन के बीच खेला गया। परसपुर रेड के कप्तान दीपक सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलसर इलेवन ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। परसपुर रेड की तरफ से अमीर में तीन ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। 85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परसपुर रेड ने गोलू के 32 रन की बदौलत 7.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया। 32 रन की पारी खेलने व एक विकेट लेने वाले गोलू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेलसर इलेवन के राजा ने दो विकेट लिए।
दूसरा मैच तिरंगा क्रिकेट क्लब बालपुर व सूर्यवंश वारियर्स बाराबंकी के बीच खेला गया। सूर्यवंश वारियर्स बाराबंकी के कप्तान नितेश सूर्यवंश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। सूर्यवंश वारियर्स ने आलोक के 54 रनों की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरंगा क्रिकेट क्लब ने सनी के नाबाद 104 रन की बदौलत 11.5 ओवर में चार विकेट खोकर 139 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए सनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर सूरज सिंह, शैलेश सिंह, टिंकू सिंह, दीपक सिंह, विवेक त्रिपाठी, जेपी सिंह, राजू सिंह, पुत्ती सिंह, बृजेश सिंह, वीरू सिंह, बबलू सिंह, भोले सिंह, अनिल, शाहनवाज खान मौजूद रहे।