पसका। परसपुर के बनुवा में बुधवार से शुरू हुए बनुवा प्रीमियर लीग (बीपीएल) के उद्घाटन मैच में दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले देखे। पहले मैच में सिसैया लायंस और परसपुर किंग्स की भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए परसपुर किंग्स ने 10 ओवर में छह विकेट पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिसैया लायंस सिर्फ 100 रन पर ऑल आउट हो गई। परसपुर किंग्स के मनोज ने तीन विकेट लिए। जेपी यादव मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मुकाबले में बखरिया वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में बाराही लायंस 10 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन ही बना सकी। पूरन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बनुवा प्रीमियर लीग 26 दिसंबर तक चलेगी। इसमें 10 टीमें भाग ले रही हैं।
वनवरिया ने कटैला को दी मात
पसका। मिझौरा में आयोजित मिझौरा प्रीमियर लीग के बुधवार को खेले गए मुकाबले में रजा स्पोर्ट्स क्लब कटैला और शेरे बनवरिया की भिड़ंत देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनवरिया ने 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाब में कटैला की टीम 12.4 ओवर में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। शानदार गेंदबाजी के लिए अजमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। (संवाद)