फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

`मेरी हत्या की साजिश रच रहे पंडित सिंह'

Fri, 07 Aug 2015 11:05 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, उनके भाई व भतीजे पर पंडरी कृपाल ब्लॉक के प्रमुख राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने अपनी हत्या कराने की साजिश का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि विकास कार्यों में 25 फीसदी कमीशन न देने के चलते यह साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन


 ब्लाक प्रमुख ने सूबे के मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, पुलिस मुखिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों से राज्यमंत्री की शिकायत की है।

ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार सिंह का आरोप है कि अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्यमंत्री उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। राज्यमंत्री और उनके भाई ब्लॉक के कर्मचारियों को अपने आवास पर बुलाकर धमका रहे हैं। अधिकारियों को वर्ष 2015-2016 की वित्तीय स्वीकृति न करने का आदेश देते हैं।

इससे पंडरी कृपाल क्षेत्र की 49 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य ठप हो गए हैं। ब्लाक प्रमुख का आरोप है कि राज्यमंत्री और उनके भाई ने 25 फीसदी कमीशन न देने पर ब्लाक की मीटिंग और प्रस्तावित विकास कार्य रोक दिए हैं। आवास विकास कालोनी में उनके पिता के नाम से एक मकान है।
विज्ञापन


उस पर राज्यमंत्री के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ब्लाक प्रमुख ने राज्यमंत्री, उनके भाई व भतीजे पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा प्रमुख मुलायम सिंह, पुलिस प्रमुख एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजी दर्ज कराई है। मोबाइल फोन पर संपर्क होने पर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वह 15 दिन से भागे हुए हैं। उनके ब्लॉक पर कब्जा हो गया है। उनके आवास पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
भाजपा सांसद के इशारे पर लगा रहे आरोप
पंडरीकृपाल के ब्लॉक प्रमुख बिट्टू सिंह अभी तक समाजवादी पार्टी में थे। क्षेत्र पंचायत को आवंटित मनेरगा, बीआरजीएफ व विधायक निधि की 15 करोड़ से अधिक धनराशि का घोटाला किया गया। कई ग्राम पंचायतों से भी धनराशि निकालकर खर्च की गई। इसकी जांच हुई तो करोड़ों का घोटाला सामने आया।

इससे बचने के लिए वह निराधार आरोप लगा रहे हैं। बिट्टू सिंह अपने मूल जनपद (बिहार) में भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के टिकट पर एमएलए का चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह अपना टिकट पक्का करने के लिए इस तरह के निराधार आरोप स्थानीय भाजपा के एक सांसद के इशारे पर लगा रहे हैं।
 -राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह

 कोई शिकायत नहीं है
राजीव कुमार सिंह ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी है। न ही इस बावत शासन से कोई निर्देश मिला है। मेरे संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण नहीं है। इस तरह की कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी।
-आरपीएस यादव, एसपी

मंत्री के भाई ने अधिकारियों संग बैठक की
गोंडा। ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार के आरोपों की सत्यता तो जांच में सामने आएगी लेकिन पंडित सिंह के भाई महेश सिंह ने शुक्रवार को पंडरी कृपाल ब्लाक में कर्मचारियों व अधिकारियों की मीटिंग की।

ब्लाक प्रमुख के कक्ष में बैठ कर एनआरपी लिपिक, ग्राम पंचायत अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों की बैठक महेश सिंह ने की। महेश की पत्नी रुपईडीह की ब्लॉक प्रमुख हैं। महेश केवल प्रतिनिधि हैं लेकिन पंडरी कृपाल ब्लाक में बैठक करने से राजीव सिंह के आरोप को बल मिलता दिख रहा है। दूसरी तरफ महेश ने कहा कि राजीव सिंह मेरी पत्नी के भाई के पुत्र हैं। वह मेरे रिश्तेदार हैं। बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें