फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंचायतीराज विभाग करेगा 2.19 लाख पौधरोपण, तैयारी शुरू

Fri, 22 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मानसून से पहले पंचायतीराज विभाग पर्यावरण के लिए बड़ा कदम उठाएगा। विभाग की ओर से 2.19 पौध रोपित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ लालजी दूबे की ओर से सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत से स्थल चयन की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही ब्लॉक वार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान विभाग को 2.19 लाख पौधरोपण का लक्ष्य जारी किया गया है। 31 मई तक पौधरोपण के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले के सभी 16 ब्लॉकों में पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।
झंझरी ब्लॉक को 15,670, रुपईडीह को 16,690 और नवाबगंज को 15,232 पौधों का लक्ष्य दिया गया है। इटियाथोक को 14,880, परसपुर को 14,410 और छपिया को 14,588 पौधे रोपित करने होंगे। करनैलगंज, कटरा बाजार, वजीरगंज, बेलसर और बभनजोत ब्लॉकों को 13,987-13,987 पौधों का लक्ष्य मिला है। पंडरी कृपाल को 9,820, मुजेहना को 10,681, हलधरमऊ को 12,620, तरबगंज को 11,516 और मनकापुर को 12,958 पौधों का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें