फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंचायत सचिवों ने जिले और ब्लॉक के व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े

Fri, 05 Dec 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
झंझरी विकासखंड कार्यालय पर धरना देते ग्राम पंचायत अ​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायत सचिवों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कनौजिया ने बताया कि जिले के सभी 16 ब्लॉकों में तैनात 205 सचिवों ने अपने व्यक्तिगत मोबाइल से जिला और ब्लॉक स्तर के सभी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मोतीगंज संवाद के अनुसार झंझरी ब्लाक पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर से वे अपने निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे और 15 दिसंबर को अपने डोंगल भी विकासखंडों पर जमा कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर सिंह, अरुण सिंह, मुकेश राव, खेमराज वर्मा, रोहित, जितेंद्र, दीपक श्रीवास्तव, शबाना परवीन, अनुपमा सिंह, अपर्णा सिंह, अरुणिमा वर्मा, कुसुम वर्मा सहित अन्य सचिव मौजूद रहे

रुपईडीह संवाद के अनुसार, ऑनलाइन हाजिरी और विभागीय कार्यों के अलावा गैर-विभागीय कार्य सौंपे जाने के विरोध में शुक्रवार को जिले भर के विकास खंडों पर सचिवों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एडीओ (आईएसबी) विष्णु प्रजापति, राधेरमण प्रजापति, प्रसूनराज श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मसकनवा संवाद के अनुसार, छपिया के सचिवों ने एडीओ दिलीप वर्मा को दस सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर रविकांत, लालजी वर्मा, संजय जायसवाल, दिनेश प्रजापति, नीलम रानी, सचिन, अमित मिश्र, विजय गौतम, रुचि शुक्ला और पवन कुमार उपस्थित रहे। माधोपुर संवाद के अनुसार, कटरा बाजार में एडीओ (आईएसबी) सुनीता रानी को राममूर्ति वर्मा, सुधांशु वर्मा, हिमांशु वर्मा, त्र्यंबक सिंह, विवेकानंद आदि ने ज्ञापन दिया।

मुजेहना संवाद के अनुसार, सचिवों ने बीडीओ सत्य प्रकाश पांडेय को ज्ञापन दिया। इस दौरान राकेश तिवारी, प्रभाकर शुक्ल, नौसाद अंसारी, रमेश कुमार, राम गोपाल, सुरेश मिश्र, अनिल गौतम, सत्यजीत आदि उपस्थित रहे।

पसका संवाद के अनुसार, परसपुर के पंचायत सचिवों ने एडीओ (आईएसबी) दिनेशचंद्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सत्यप्रकाश, सत्येंद्र सिंह, उर्मिलेंद्र तिवारी, वैभव तिवारी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। इटियाथोक में सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान शैलेंद्र मौर्य, देवेंद्र पांडेय, मोहन कुमार, अजीत तिवारी, हरीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

मनकापुर में उमेश सिंह यादव के नेतृत्व में प्रभारी बीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सचिव अवधेश वर्मा, रवि वर्मा, अनिरुद्ध यादव, विनय गुप्त, तिलकराम वर्मा, पवन गुप्त आदि मौजूद रहे। टिकरी/नवाबगंज संवाद के अनुसार, सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ संजय श्रीवास्तव को सौंपा। इस मौके पर श्यामजी पांडेय, अमित पटेल, आफाक, पवन गौतम, उज्ज्वल यादव, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।
बेलसर संवाद के अनुसार, पंचायत सचिवों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी दयानंद सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवम सिंह, शिशिर सिंह, दिग्विजय यादव, मनीष तिवारी, संतोष कुमार, अंकित कुमार, अजीत वर्मा, अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें