फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में होगा पंचायत चुनाव

Mon, 21 Sep 2015 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का सोमवार को दोपहर में बिगुल बजा दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जिले में भी चार चरणों में होगा। जनपद में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाला चुनावी घमासान एक नवंबर 2015 को मतगणना होने तक चलेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग की अधिसूचना पर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एसके अग्रवाल ने मुहर लगाने के बाद जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी क्षेत्रों की मतगणना एक नवंबर को एक साथ की जाएगी।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिये जाने के बाद से जिला प्रशासन ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। जिले के चार तहसील क्षेत्रों में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चुनावी कार्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन


इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में प्रथम चरण का आगाज करनैलगंज तहसील क्षेत्र से किया जाएगा। दूसरे चरण में सदर गोंडा, तीसरे चरण में मनकापुर व चौथे चरण में तरबगंज तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉक के सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत के पदों का चुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया गया है।

चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी अधिकारियों, रिटर्निंग अफसरों व पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉकवार चुनाव की पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इनसेट
क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम
इनसेट
चुनाव चक्र -        प्रथम चरण    
तहसील    -         करनैलगंज
ब्लॉक क्षेत्र -        करनैलगंज, हलधरमऊ, कटराबाजार व परसपुर।
नामांकन     -        28 व 29 सितंबर, सुबह 8 से 4 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच -    30 सितंबर व एक अक्टूबर, सुबह 8 बजे से शाम तक।
नाम वापसी -        तीन अक्टूबर, सुबह 8 से तीन बजे तक।
प्रतीक आवंटन -     तीन अक्टूबर , सुबह तीन बजे से शाम तक।
मतदान -         नौ अक्टूबर,  सुबह 7 से 5 बजे शाम तक।

चुनाव चक्र -        द्वितीय चरण   
तहसील    -        सदर गोंडा
ब्लाक    -        झंझरी, पण्डरीकृपाल, रूपईडीह, मुजेहना व इटियाथोक
नामांकन     -        1 व 3  अक्टूबर, सुबह 8 से 4 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच -    4 व 5 अक्टूबर, सुबह 8 से शाम तक।
नाम वापसी -        6 अक्टूबर, सुबह 8 से 3 बजे तक
प्रतीक आवंटन -     6 अक्टूबर, सुबह 3 बजे से शाम तक
मतदान -         13 अक्टूबर, सुबह 7 से 5 बजे शाम तक

चुनाव चक्र -        तृतीय चरण    
तहसील    -        मनकापुर
ब्लॉक क्षेत्र    -    मनकापुर, छपिया व बभनजोत
नामांकन     -        6 व 7 अक्टूबर,  सुबह 8 से 4 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच -    8 व 9 अक्टूबर , सुबह 8 से शाम तक
नाम वापसी -        10 अक्टूबर, सुबह 8 से 3 बजे तक
प्रतीक आवंटन -     3 अक्टूबर, सुबह 3 बजे से शाम तक
मतदान -         17 अक्टूबर, सुबह 7 से 5 बजे शाम तक

चुनाव चक्र -        चौथा चरण    
तहसील    -        तरबगंज
ब्लॉक    -        तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज, नवाबगंज
नामांकन     -        9 व 10 अक्टूबर, सुबह 8 से 4 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच -   14 व 15 अक्टूबर , सुबह 8 से शाम तक
नाम वापसी -        16 अक्टूबर, सुबह 8 से 3 बजे तक
प्रतीक आवंटन -     16 अक्टूबर, सुबह 3 बजे से शाम तक
मतदान -         29 अक्टूबर, सुबह 7 से 5 बजे शाम तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें