खोड़ारे (गोंडा)। विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत मोकलपुर में पंचायत भवन का शिलान्यास व भूमिपूजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा रहे।
ग्राम पंचायत मोकलपुर के मजरा चमरुपुर काली माता स्थान के सामने पंचायत भवन का शिलान्यास व भूमिपूजन खंड विकास अधिकारी बभनजोत प्रदीप कुमार चौधरी, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार जायसवाल एवं ग्राम प्रधान राम अभिलाख वर्मा की उपस्थिति में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि 22 लाख की लागत से निर्माण हो रहे पंचायत भवन का भूमि पूजन का कार्य संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है उन सभी ग्राम पंचायतों में जमीन का सीमांकन करा लिया गया है। जल्द ही पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा।
एडीओ पंचायत संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 14वां 15वां वित्त योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 से 3 माह कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर जे ई अमरेश सिंह, सुशील यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, प्रधान मनीष पांडे, सोहरथ वर्मा, पप्पू शुक्ला बिंदेश्वरी प्रसाद, विक्रम वर्मा, गब्बर चौधरी, रिंकू बर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।