फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर धरने पर बैठीं पल्लवी पटेल

Sun, 12 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटिया​थोक के भवानीपुर खुर्द के पास मार्ग जाम करतीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल व अन्य। - संवाद 
विज्ञापन
इटियाथोक। भवानीपुर खुर्द में चार अक्तूबर को हुई किशोर मंगलदेव की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। अपना दल कमेरावादी की सिराथू (कौशांबी) से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने शनिवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साथ ही गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक धरना दिया। बाद में अफसरों ने पहुंचकर मांगों पर कार्रवाई का भरोसा देकर आंदोलन समाप्त कराया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. पल्लवी पटेल शनिवार को सबसे पहले मृतक मंगलदेव के घर पहुंचीं। वहां मंगलदेव के पिता रामशंकर व मां लाजवंती से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई मदद नहीं दी गई है। लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मचारी गांव तक नहीं आए हैं। यही नहीं, सुरक्षा की व्यवस्था तक नहीं की गई है। परिजनों से बात करने के बाद विधायक पैदल ही गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर पहुंच गईं और समर्थकों के साथ सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
विधायक ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी व कर्मचारी भवानीपुर खुर्द नहीं पहुंचा। ऐसे में प्रशासन ने अब तक क्या कार्रवाई की? इस बारे में जानकारी कैसे हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी आकर बताएं कि मामले में अब तक क्या किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मृतक मंगलदेव के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी और आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता व सीओ विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता की। इसके बाद उनका धरना समाप्त हुआ। इस दौरान गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें