फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निर्माणाधीन फायर स्टेशन में लटका मिला पेंटर का शव

Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के निर्माणधीन फायर स्टेशन में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में पेंटर का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि इटियाथोक के गुरसड़ा निवासी संदीप कुमार (20) करनैलगंज के निर्माणाधीन फायर स्टेशन में पेंटर का काम करते थे। शुक्रवार रात उनका शव निर्माणाधीन फायर स्टेशन के कमरे से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सुबह साथी मजदूरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पूछताछ में पता चला कि किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है, कॉल डिटेल के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, संदीप अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले मुंबई से घर लौटा तो भाइयों के साथ फायर स्टेशन की पुताई का काम करता था। संदीप के दो भाई प्रदीप व हरिकेश भी उसके साथ ही रहते थे। मृतक के भाई अनिल ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के गंगरौली निवासी चांदनी (27) की मौत के बाद पुलिस ने मां की तहरीर पर दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परसपुर थाना क्षेत्र के आटा निवासी पाटनदीन की पुत्री चांदनी की शादी करीब पांच वर्ष पहले गंगरौली के अंकित कनौजिया के साथ हुई थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति पत्नी के आपसी झगड़े के बाद चांदनी का शव छत के कुंडे से फंदे से लटका मिला था। उमरीबेगमगंज प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां लीलावती की तहरीर पर पति अंकित देवर संजय व सास शांति देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें