फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देते डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, एसपी अ​भिषेक व अ
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल और एसपी अभिषेक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को नमन किया।
विज्ञापन


डीआईजी और एसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर जनसेवा और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। इस मौके पर एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक, एएसपी पश्चिमी नितेश, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें