फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: रोडवेज बस ने पीएसी के हेड कांस्टेबल को रौंदा, 40 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक

Thu, 03 Oct 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

लखनऊ से बलरामपुर जा रही कैसरबाग डिपो की बस ने पीएसी गेट पर हेड कांस्टेबल को रौंद दिया। ठोकर के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और 40 मिनट तक घिसटते चला गया।
विज्ञापन
हादसे में कांस्टेबल की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर पीएसी लाइन गेट के पास लखनऊ से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार मुख्य आरक्षी को रौंद डाला। पीछे से लगी ठोकर से बाइक सवार बस में बाइक के साथ फंस गया और चालक ने उसे 40 मीटर तक घसीटा, जिससे मौके पर ही पीएसी के मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह कैसरबाग डिपो की बस लखनऊ से बलरामपुर जा रही थी। लखनऊ मार्ग पर पीएसी गेट पर पहुंची थी, तभी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे गोरख प्रसाद (50) बस की चपेट में आ गये। वह गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के निवासी थे। रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मारी और बाइक के साथ गिरा मुख्य आरक्षी बस में ही फंस गया और घसीटते चला गया। बस चालक ने जब तक ब्रेक लगाई, तब तक बस 40 मीटर आगे तक बढ़ गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर नगर कोतवाली की पुलिस पहुंची और बस को पीछे कराकर शव को बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को और पीएसी कमांडेंट कार्यालय को दी। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बस को पुलिस थाने ले आई है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें