फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 215 गांवों में रातभर गुल रही बिजली

Tue, 18 Jul 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुधारने के दावे फेल हो गए है। कहीं महीने में पांच बार तो कहीं सप्ताह भर में चार बार ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोकल फाल्ट व अन्य कारणों से सोमवार रात भी 215 से अधिक गांव अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

इटियाथोक उपकेंद्र के तहत जमुनही हरदो पट्टी में सोमवार को महीने भर में पांचवीं बार ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे करीब एक हजार आबादी को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं, पारासराय के सांवकपुरवा का ट्रांसफार्मर दस दिन पहले खराब हो गया था। यहां 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को लगाया गया मगर वह भी तुरंत खराब हो गया। गांव के डीएन सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने विधायक विनय कुमार द्विवेदी से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए अनुरोध किया। विधायक ने पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखा है। पांडेयपुरवा में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसी प्रकार मनकापुर, परसपुर, मसकनवा, गौराचौकी, खरगूपुर, कटरा बाजार क्षेत्र के 215 गांवों में सोमवार की रात अंधेरा छाया रहा। प्रभारी अधीक्षण अभियंता मनोज सिन्हा ने बताया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के क्षमता वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें