फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाह थानाध्यक्षों को एसपी ने लगाई फटकार

Tue, 18 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के नवागत एसपी एक्शन में आ गए हैं। क्राइम मीटिंग में उन्होंने कड़े तेवर दिखाए। कानून-व्यवस्था में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाई और उन्हें कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में घटित घटनाओं और लंबित मुकदमों की जानकारी ली। एसपी के तेवर से थानाध्यक्षों में हड़कंप मचा है। इस क्राइम मीटिंग के बाद जिले के कई थानाध्यक्ष एसपी के निशाने पर आ गए हैं। महीनों से कुर्सी पर जमे और लापरवाही करने वाले थानाध्यक्षों की कुर्सी जा सकती है। एसपी ने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा। इसके बाद मेस की साफ-सफाई व आवासीय व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने, शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोले जाने, गुंडा एक्ट व गैंग पंजीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था और कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें