फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 हजार से अधिक पोल टूटे, 25 हाइड्रा मशीनों के भरोसे बहाली

Tue, 29 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बिजली की लाइनें दुरुस्त करतीं टीमें।
विज्ञापन
गोंडा। आंधी-पानी के बाद मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। देवीपाटन जोन के चारों जिलों में 12 हजार से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार तक जोन के 16 विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति पूरी या आंशिक रूप से बहाल नहीं हो सकी थी। सुभागपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में छह दिन से बिजली ठप है। पंडरीकृपाल निवासी प्रियांशु शुक्ल, संतोष मिश्र, रिंकू जायसवाल, अमित मिश्र और अभिषेक ने बताया कि जनरेटर से पानी और रोशनी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर उपकेंद्र घेरने की चेतावनी दी है।
मुख्य अभियंता विद्युत यदुनाथ यथार्थ के अनुसार, गोंडा में करीब 3,500, बलरामपुर व श्रावस्ती में 3,450 और बहराइच में करीब 5,500 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं। बहाली में करीब 2,500 संविदाकर्मी और 500 विभागीय कर्मचारियों के साथ 35 एजेंसियां लगाई गई हैं। 25 हाइड्रा मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने विद्युत भंडार खंड के अधिशासी अभियंता को कार्यदायी संस्थाओं के मांगपत्र के अनुसार पोल, ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर समेत जरूरी सामग्री समय से जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरत प्रारंभिक आकलन से अधिक हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त सामग्री की व्यवस्था भी रखी जाए।



नदी में गिरे पोल व लाइन हटाई

दुबहा बाजार/मुजेहना। दुबहा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के कई पोल कोड़री गांव के पास टेढ़ी नदी में गिर गए। मंगलवार को जेई अर्जुन पाल कर्मचारियों के साथ नदी में उतरे और पोल व लाइन हटाने का काम कराया। नए पोल लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

धानेपुर उपकेंद्र क्षेत्र के पूरे सिधारी में 16 केवीए ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम प्रशासक सुखपाल पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर के साथ ही चोर उपकरण भी उठा ले गए। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि जेई को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली की लाइनें दुरुस्त करतीं टीमें।

बिजली की लाइनें दुरुस्त करतीं टीमें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें