फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद कांड से आक्रोश, सड़क पर उतरी युवतियां

विज्ञापन
गोंडा में विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं व बेटियां। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शहर में समाज सेवी की अगुवाई में युवतियां सड़क पर उतर आई और विरोध प्रदर्शन किया। युवतियों ने समाज की मानसिकता बदलने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। कहीं कैंडल मार्च निकाला गया तो कहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटनाओं और लड़कियों को गलत नजर से देखे जाने व टिप्पणी किए जाने के कुकृत्य को रोकने का संदेश देने के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी समाजसेवी रूसी दूबे की अगुवाई में युवतियां सड़क पर उतरी, शहर के गुरुनानक चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। रूसी दूबे की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए युवतियों ने तब तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया जब तक लड़कियों को अकेले घर से निकलने में डर लगना बंद न हो जाए। रूसी दूबे ने कहा कि जिस देश में नारी की पूजा होती है वहां हर 20 मिनट में एक दुष्कर्म होना बड़े शर्म की बात है।
वंदना गुप्ता ने कहा कि लोग अपनी बेटियों पर तो बंदिशें लगाते हैं पर अपने बेटों को लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने के लिए नहीं डांटते। लड़कियों का मोबाइल तो देखा जाता है पर लड़कों का मोबाइल कोई नहीं चेक कतरता कि वे किस लड़की से क्या बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा का ठेका अकेले लड़कियों ने नहीं ले रखा है, लड़कों को भी मर्यादा में रहना चाहिए। बीना राय ने अधिकाधिक युवतियों को आंदोलन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि अब महिलाएं मोमबत्ती नहीं जलाएंगी, बल्कि सड़क पर उतर कर लड़ेंगी। रश्मि राठौर ने नारियों को नारियों का साथ देने का आह्वान किया। इस मौके पर हर्षिता, दिव्यांशी, मिथलेश तिवारी, श्वेता शुक्ला, सिद्धि मिश्रा, बिट्टू देवी, अभिषेक दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें