फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का कुंए में मिला शव, हत्या-मौत में उलझी पुलिस

विज्ञापन
रमेश साहू। (फाइल फोटो) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के सिविल लाइंस अफीम कोठी के समीप के समीप का रहने वाला एक युवक सात दिन पहले घर से मोहल्ले में ही निकला था। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। मगर उसका पता नहीं चल सका तो युवक के छोटे भाई ने कोतवाली नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को उसका शव अफीम कोठी के समीप झाड़ी में स्थित एक कुएं में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। युवक का विसरा प्रिजर्व किया गया है। उसे फोरेंसिक लैब लखनऊ जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस अफीम कोठी के समीप के रहने वाले सुरेश साहू ने बताया कि उसका मझला भाई रमेश साहू (28) पुत्र रामचंदर 25 नवंबर की शाम घर से निकला था। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। उसकी कई दिनों तक तलाश की गई मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। 29 नवंबर को कोतवाली नगर में रमेश के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोमवार को रमेश का अफीम कोठी के समीप झाड़ी में स्थित एक कुएं में उसका शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश का आरोप है कि उसके भाई की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिवार के लोगों के हत्या के आरोप पर पुलिस रमेश की हत्या हुई या उसकी मौत। इसको लेकर उलझी है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अब पता चल सकेगा कि रमेश की हत्या की गई या उसकी मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि रमेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लेबोरटरी लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेटमौत का रास्ता तलाशता रहा खोजी कुत्ता-शहर के सिविल लाइंस अफीम कोठी के समीप के रहने वाले रमेश साहू का कुंए में शव मिलने के बाद पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू की। खोजी कुत्ता कुंए के आस-पास मैदान में दौड़ता रहा। आधे घंटे तक खोजी कुत्ता रमेश की मौत के कारणों तक पहुंचने के लिए रास्ता तलाशता रहा।
पुलिस ने सगे भाईयों समेत चार को उठाया
शहर के सिविल लाइंस अफीम कोठी के समीप के रहने वाले रमेश साहू का अफीम कोठी के समीप ही एक कुंए में सोमवार को शव मिलने के बाद परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या कर शव को कुंए में फेंकने का आरोप अफीम कोठी के समीप के ही रहने वाले एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी सगे भाइयों समेत एक युवती व उसके पिता को उठा लिया। जिनसे पूछताछ कर रही है।

गोंडा के अफीम कोठी के पास युवक की हत्या के बाद बिलखतीं मां व परिजन।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें