फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य अधूरा छोड़ 50 लाख लेकर कार्यदायी संस्था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करीब 14 वर्ष पहले शुरू हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य अभी तक नहीं पूरा हो सका। जिसके चलते जिले का मुख्य शिक्षा कार्यालय कई खंडों में विभक्त होकर अलग-अलग संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2007-08 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनने के लिये 85 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ था। जिसमें दो मंजिला भवन में प्रथम तल पर विभिन्न पटलों के लिये 16 कमरे बनाये जाने थे। द्वितीय तल पर वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय बनना था।
कार्यालय के बगल में बेसिक शिक्षा विभाग का गोदाम बनाया जाना था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को बनाने का काम पैक्सफेड नाम की कार्यदायी संस्था को दिया गया था। लेकिन कार्यदायी संस्था ने प्रथम तल के आधे भाग का ही निर्माण करवाकर काम बंद कर दिया। तथा 70 फीसदी निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर व 50 लाख रुपये लेकर कार्यदायी संस्था फरार हो गई।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में तत्कालीन जिलाधिकारी राम बहादुर ने निर्माणाधीन बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। राम बहादुर ने कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के अधिकारियों को तलब कर जल्द संपूर्ण निर्माण कार्य पूरा कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिये। जिससे आननफानन नीचे छह कमरों का निर्माण करवाकर कार्यालय का उद्घाटन करवा दिया गया।
वर्ष 2015-16 में कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 58 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई जिसकी वित्तीय स्वीकृति अभी तक नहीं नहीं मिल सकी। जिसके कारण 14 वर्ष बीतने के बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निर्माण अधूरा पड़ा है।
निर्माण कार्य पूरा न होने से कई खंड में संचालित है कार्यालय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण बीएसए दफ्तर कई खंडों में संचालित हो रहा है। पंतनगर स्थित निर्माणाधीन भवन के 6 कमरों में बीएसए कार्यालय के कुछ पटलों का काम हो रहा है।
सर्वशिक्षा अभियान समेत कई पटलों के काम-काज के लिये विकास भवन के 4 कमरों का उपयोग किया जाता है। वहीं बीएसए कार्यालय से संबंधित किताबों व अन्य सामग्रियों को रखने के लिए गोदाम पंतनगर के कंपोजिट विद्यालय में बनाया गया है। गांव में बना वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय-वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय शहर से सटे एक गांव के कंपोजिट विद्यालय में बनाया गया है। ग्राम पंचायत जानकीनगर के कंपोजिट विद्यालय रानीपुरवा के कुछ कमरों में बेसिक शिक्षा विभाग का वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय संचालित किया जा रहा है।
उच्चाधिकारियों को कराया गया अवगत
अधूरा निर्माण छोड़कर फरार हुई कार्यदायी संस्था का पैक्सफेड के अधिकारी गायब हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है जिसमें यह प्रकरण रखा गया है। संस्था ने एक तिहाई काम ही किया है जिसमें 30-35 लाख ही खर्च हुए होंगे।
विज्ञापन

-डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें