फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2,609 स्कूलों में उगाई जाएंगी जैविक सब्जियां

Thu, 05 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में स्कूल न्यूट्रीशन गार्डन (एसएनजी) विकसित किए जाएंगे। इसके माध्यम से मध्याह्न भोजन में बच्चों को ताजा, जैविक व पौष्टिक हरी सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों निर्देश दिया है कि तय समय सीमा के भीतर हर हाल में किचन गार्डन विकसित किया जाए। साथ ही 15 दिन के भीतर खंड शिक्षा अधिकारियों को उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में पर्याप्त जगह है, वहां 5000 रुपये प्रति विद्यालय तथा जहां गार्डन के लिए प्रर्याप्त जगह नहीं है, वहां गमलों में न्यूट्रीशियन गार्डन बनाने के लिए 2000 रुपये प्रति विद्यालय दिया गया है।
g ऐसे तैयार होगा किचन गार्डन : जिन विद्यालयों में प्रर्याप्त जगह है, वहां क्यारी बनाकर तथा जहां जगह नहीं है वहां पॉली बैग, मटके, बोरे, जूट के थैले व गमलों में छोटे किचन गार्डन बनाए जाएंगे। दीवारों के सहारे बेल वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई आदि लगाई जाएंगी। छत या बरामदे में भी सब्जियां उगाई जा सकेंगी। गमलों में टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, भिंडी, बैंगन जैसी मौसमी सब्जियां लगाई जाएंगी, जिनका उपयोग सीधे मध्याह्न भोजन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें