फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ई संजीवनी में खराब प्रगति पर तीन डॉक्टरों को चेतावनी

Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में टेलीमेडिसिन सेवा ‘ई संजीवनी’ की धीमी प्रगति पर डीएम प्रियंका निरंजन ने कड़ी नाराजगी जताई है। गत दिवस हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पाया गया कि डिस्ट्रिक्ट हब में तैनात चिकित्सक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष परामर्श नहीं दे रहे हैं। इस पर सीएमओ कार्यालय की ओर से तीन चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित हब में तैनात डॉ. आनंद कुमार, डॉ. लकी द्विवेदी और डॉ. शिवांगी राज की प्रगति बेहद असंतोषजनक पाई गई। नवंबर 2025 में डॉ. आनंद ने 1927, दिसंबर में 1720 और जनवरी 2026 में 2026 टेली कंसल्टेशन किए। वहीं, डॉ. लकी द्विवेदी ने क्रमशः 1405, 1784 व 1637 तथा डॉ. शिवांगी राज ने 1474, 1376 व मात्र 984 परामर्श दिए। जबकि शासनादेश के अनुसार प्रत्येक चिकित्सक को प्रतिदिन कम से कम 100 टेली कंसल्टेशन करना अनिवार्य है। हब में तैनात चिकित्सकों को प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टेलीमेडिसिन सेवाएं देनी हैं। इसके बावजूद निर्धारित मानक पूरे नहीं किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अगले माह होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि ई संजीवनी सेवा ग्रामीण मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें लापरवाही किसी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें