फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

840 नए शिक्षकों को वेतन देने का आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त शिक्षकों अब वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। छह महीनों से सत्यापन के अभाव में शिक्षक वेतन नही पा रहे थे। कोरोना संकट के कारण कई विश्वविद्यालयों की ओर से सत्यापन की रिपोर्ट नही दी जा रही थी। जिले में करीब 1117 शिक्षकों को छह माह से वेतन नही मिल रहा था। लंबी कवायद के बाद 14 ब्लॉकों के 840 शिक्षकों के वेतन का आदेश जारी हो गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों का वेतन न मिलने का मामला शासन तक पहुंचा था। जिले में विभागीय लापरवाही से समय से सत्यापन नही हो पाया और कोरोना संकट के कारण सत्यापन बाधित था। बाद में शासन ने शपथ पत्र लेकर वेतन देने के आदेश जारी किए, वैसे वेतन आदेश जारी करने में पहले भी शपथ पत्र लिया जाता रहा है। पूर्व में दो सत्यापन पर शपथ पत्र लेकर वेतन दे दिया जाता था।
लेकिन बीच में बड़े स्तर पर फर्जी नियुक्तियों का मामला सामने आने पर शासन ने बिना पूरे सत्यापन के और पुलिस सत्यापन के वेतन आदेश देने पर रोक लगा दी थी। इसी के बहाने जिले में 1117 शिक्षकों को वेतन ही नही मिल रहा था।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद 840 शिक्षकों को वेतन दिए जाने का आदेश दे दिया गया है। दो ब्लाकों के आदेश नही जारी किए गए हैं। बीएसए विनय मोहन वन ने कहा कि जल्द ही अन्य शिक्षकों के वेतन आदेश भी जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें