गोंडा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा शुक्रवार को एक दिवशीय दौरे पर गोंडा पहुंचीं। उन्होंने सरदार पटेल सेवा संस्थान में गरीब निर्धन महिला पुरुषों को कंबल वितरित किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत कर स्मृति चिह्न दिया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने किसान बिल पर कहा कि सर्वे में 80 प्रतिशत किसान सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो अपने ही नेताओं को वहां भेजकर आंदोलन रूप का रूप दे रहे हैं। जिसे विपक्ष अपना मुद्दा बना कर रहा राजनीति कर रहा है।
पत्रकारों के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी पहले अपने नेताओं को संभाले और खुद को ऊपर करे तब किसान बिल या किसी अन्य मुद्दे के बारे में चर्चा करें। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन, एचएन सिंह, शिवनरायन पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, संजय सिंह, मुकेश वर्मा, रामसिंह, राम प्रसाद, राजमणि, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, चंदानी, अनुराग सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज, शिव प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।