गोंडा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को चिह्नित करने का फैसला किया है। यह जानकारी सीएचसी करनैलगंज के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ 2 जनवरी से होगा, जो लगातार 12 जनवरी तक चलता रहेगा।
टीबी रोग से ग्रसित मरीजों का नि:शुल्क दवा इलाज किया जायेगा। साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। इसके लिये स्वस्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार अभियान चलाकर लोगों को स्वस्थ्य बनाने व टीबी रोग फैलने से रोकने के लिये यह अभियान चला रही है।
स्थानीय सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा की अध्यक्षता में समस्त आशाओं को सक्रिय टीवी रोग खोज अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जो दो जनवरी 2021 से 12 जनवरी 2021 तक चलाया जाना प्रस्तावित है।
साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के इस संयुक्त अभियान वर्ष 2025 तक टीवी से मुक्त करने के संकल्प में पूर्ण सहयोग कर एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाएं। एसटीएस राहुल कुमार द्वारा बताया गया क्या सक्रिय टीवी रोग खोज अभियान के अंतर्गत ब्लाक में कुल 30 टीमें बनाई गई हैं प्रत्येक टीम में 3 मेंबर कार्य करेंगे।
साथ ही 6 सुपरवाइजर द्वारा सघन सुपर विजन की जाएगी जिसमें टीम द्वारा लक्षण वाले व्यक्ति 2 सप्ताह से अधिक समय से आने वाली खांसी। लगातार वजन का कम होना, नियमित बुखार विशेषकर शाम को बढ़ने वाला सीने में दर्द व भारीपन ऐसे व्यक्तियों को क्षेत्र से चिन्हित कर उनकी जांच की जाएगी। जिसकी जांच के बाद टीवी है या नहीं चिन्हित किया जाएगा । इसका उद्देश्य है टीवी हारेगा और देश जीतेगा। इस मौके पर बीपीएम संजय कुमार यादव, अर्पण पांडे, निरंकार पांडे उपस्थित रहे।