फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में ओपीडी शुरु, पहले दिन ही देेरी से पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
गोंडा के पीएचसी मसकनवां में ओपीडी में मरीजों का उपचार करती डाक्टर करुणा गुप्ता। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के दौरान बंद हुई अस्पतालों की ओपीडी सुविधा करीब डेढ़ महीने बाद फिर से शुरू हो गई। शुक्रवार को पहले ही दिन से डॉक्टरों की लेट-लतीफी देखने को मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे सर्जन के ओपीडी कक्ष के बाहर दर्जनों मरीज बेंच व जमीन पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। डाक्टर की लेट-लतीफी के कारण मरीजों की भीड़ बढ़ रही थी, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अप्रैल माह में अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी गई थी। संक्रमण की रफ्तार कम होते ही शुक्रवार को अस्पतालों की ओपीडी व्यवस्था फिर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी प्रकार के मरीजों का ओपीडी में इलाज किया जाना है। तथा जिला अस्पताल मेँ सर्जन के साथ ही आंख व ईएनटी के डॉक्टरों को पूूूूर्व निर्धारित समय के अनुसार ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जाना है।
शुुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में सर्जन के ओपीडी कक्ष के सामने करीब दो दर्जन मरीजों की भीड़ लगी रही। कुछ मरीज सामने बने बेच पर बैठे रहे तो कुछ जमीन पर ही बैठकर डाक्टर का इंतजार करते दिखाई दिये।
इंतजार कर रहे मरीजों ने बताया कि वे अखबार में ओपीडी शुरु होने की खबर पढ़कर अस्पताल आएं हैं। लेकिन डाक्टर साहब अभी नहीं आए न ही कोई सहायक ओपीडी में दिखाई पड़ा। डॉक्टर के लेटलतीफी के चलते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ जा रही है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो पा रहा है।
खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड नियमों का पालन करते हुए ओपीडी शुरु किया गया। स्थानीय सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी शुक्ल ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को उचित राय देते हुए ओपीडी के तहत 55 मरीजों को देखा गया है ।
जिसमें 30 को खरगूपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है। इस मौके पर डॉ. सन्दीप शुक्ल, फार्मासिस्ट, जीपी तिवारी, प्रभाकर शुक्ल आदि स्वास्थ्यकर्मी रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया सहित मसकनवा, बीरपुर, बभनान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को देखने का काम कोविड प्रोटोकाल के साथ शुरू हुआ।
अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी रोगियों उचित स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर डा करुणा गुप्ता, डा मधु मालवीय, डा डीसी वर्मा, डा आजाद श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट देवेंद्र कुमार मिश्रा, आरएस यादव, सतेंद्र तिवारी, शशि कुमार आदि मौजूद रहे। बेलसर सीएचसी पर 70 मरीज देखे गए।
आयुष चिकित्सक एसएस प्रवीण, डॉक्टर मेराज अहमद ने मरीजों को देखा । वहीं 45 के ऊपर 30 लोगो का तथा 18 के ऊपर 191 लोगो का टीकाकरण किया गया । एंएनएम प्रिया राय ने बताया कि 18 के ऊपर वालो में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है ।वहीं टीकाकरण कक्ष में लाइट जाने के बाद भीषण गर्मी में लोगो में बैठना पड़ता है ।जनरेटर व इंवर्टर की व्यवस्था कराए जाने कि जरूरत है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें