फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई प्रवेश के लिए अब सिर्फ छह दिन

Wed, 29 Jul 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधुनिक तकनीक आधारित ट्रेडों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


मनकापुर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि संस्थान में आठ ट्रेडों की 220 सीटों पर प्रवेश होगा। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन और बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर (मैकेनिकल) जैसे आधुनिक ट्रेडों में नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, वायरमैन और मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेडों में भी प्रवेश लिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक दक्षता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें