फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद के ही आए मामले

Sun, 28 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/वजीरगंज/झंझरी। जिलेभर के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकतर मामले भूमि विवाद के ही आए। दोपहर 12 बजे नगर कोतवाली में एसएसआई ब्रह्मानंद सिंह सुनवाई करते नजर आए। उन्होंने बताया कि सिर्फ दो ही शिकायतें आईं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने राजस्व अधिकारियों के साथ भूमि विवाद के मामले सुलझाए। मनकापुर कोतवाली में नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी से अगया निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि उन्हें अपनी ही जमीन पर निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। दूसरे गाटा का स्थगन आदेश लेकर विपक्षी उन्हें निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। वहीं, गोहन्ना निवासी सुधीराम ने बताया कि घर के सामने नवीन परती जमीन है। विपक्षी बल्ली, पटरा रखकर कब्जा कर रहे हैं। नायब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को तत्काल नवीन परती से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। यहां कुल 11 शिकायतें आईं, एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
वजीरगंज थाने में नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने सुनवाई की। हालांकि 12 बजे के बाद वह चले गए। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि कुल नौ शिकायतें मिलीं। इसमें से आठ राजस्व विवाद से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें