फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित होने वाले बच्चों को कक्षा छह से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को विद्याज्ञान की वेबसाइट www.vidyagyan.in आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन करना होगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये है पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बालकों की आयु 10 से 11 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- बालिकाओं की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें