फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही टीके से मिलेगी पांच बीमारियों से सुरक्षा

Wed, 23 Dec 2015 11:20 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार प्रदेश वासियों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नवजात को पांच घातक बीमारियों से बचाने के लिए सिर्फ एक टीका तीन बार में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


टीकाकरण के बाद शिशुओं को  पोलियो से दोहरी सुरक्षा मिलेगी। पोलियो जैसी घातक बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। चिकित्सा विभाग के सभी मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में  पूरी तरह से जुट जाएं।

जंतु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने महिला अस्पताल के रोगी कल्याण सहायता केंद्र में नवजात को पोलियो वैक्सीन पेंटावैलेंट का डोज देते हुए कहा कि अब नवजात को पोलियो से दोहरी सुरक्षा मिलेगी। पोलियो दुनिया की सबसे घातक बीमारी है। इसे जड़ से मिटाने के लिए प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है। इसको पूरा करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीआईओ डॉ. एके सिंहल व जिला महिला सीएमएस डॉ. नीना वर्मा को राज्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। राज्य मंत्री ने अस्पताल में कमियों को दूर कराने का भरोसा दिलाया।

रेडियालॉजिस्ट की तैनाती कराकर अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन भी शुरू कराने का वादा राज्य मंत्री ने किया। पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने महिला अस्पताल के कर्मियों के खिलाफ राज्य मंत्री से शिकायत की। राज्य मंत्री ने सीएमएस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएमओ ने राज्य मंत्री को निरीक्षण के दौरान बताया कि अस्पताल के कक्ष में एनआरएचएम के तहत खरीदे गए उपकरणों व अन्य सामान को सीबीआई ने ताला लगाकर सीज कर दिया है। कमरे में तमाम उपकरण सड़ रहे हैं। सीबीआई की जांच के बाद कमरे का ताला खुलने की संभावना है। अस्पताल में सीबीआई के अंडर में बंद कमरे को खुलवाने के लिए राज्य मंत्री ने पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

राज्य मंत्री ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि उन्हें वसूली आदि की शिकायत मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीपीएम शिवेंद्र मणि  त्रिपाठी, एआरओ शमीम अहमद, वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर विनोद कुमार त्रिपाठी, डीएचईओ अरविंद मिश्र व अमित समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें