फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल  - फोटो : शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। चेकिंग के दौरान मंगलवार रात आठ बजे कादीपुर के पास पुलिस व बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें खरगूपुर के भुलईडीह निवासी सुनील चौधरी बाएंं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने कांबिंग करके सुनील के साथ खेमराज गिरि को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि 21 जुलाई की रात सराफा व्यापारी के यहां चोरी की वारदात में शामिल बदमाश बाइक से करनैलगंज की ओर जा रहे हैं। इस पर कादीपुर प्राथमिक स्कूल के पास पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया, इस पर एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो सुनील चौधरी के पैर में गोली लग गई। वह मौके पर ही गिर गया। जबकि उसका साथी खेमराज गिरि भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके कुछ ही देर में उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि सुनील के खिलाफ कौड़िया थाने में वर्ष 2014 में चोरी व खरगूपुर थाने में 2013 में छेड़खानी व धमकाने का मुकदमा पहले से दर्ज है। करनैलगंज के शुकुलपुरवा मुंडेरवा निवासी खेमराज गिरि के खिलाफ वर्ष 2013 में करनैलगंज कोतवाली में लूट, बहराइच के जरवल रोड में गैंगस्टर एक्ट, लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन



यह हुई थी घटना
करनैलगंज के सदर बाजार निवासी महेश कुमार सोनी की बालकराम पुरवा में सराफा की दुकान है। 21 जुलाई की रात दस बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। 22 जुलाई की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। महेश ने छह लाख के सोने के गहने, दो लाख रुपये के चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकदी के साथ ही मरम्मत के लिए आए गहने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए थे। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें