फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 38 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इससे रोजाना मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को एक बार फिर कोरोना से एक और मौत जिले में दर्ज की गई, वहीं 38 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर और गांव को क्रि कुल 66 लोग ठीक होकर अपने घर को लौट आये हैं। जिले में आरटीपीसीआर और एंटीजेन के जरिये कोरोना की जांच लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को करनैलगंज नगर क्षेत्र में सीएचसी के बगल में रहने वाले एक युवक की बाराबंकी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वो बहराइच में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद इलाज के लिए वो बाराबंकी चला गया। जहां सोमवार को उसकी मौत इलाज के दौरान ही मौत हो गई। इटियाथोक के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बुधवार को एक साथ चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि अब कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है।
115 लोगों की जांच हुई
वजीरगंज (गोंडा)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कोरोना की कुल 115 जांचें हुईं। जिसमें 91 जांचें रैपिड एंटीजेन किट से व 24 जांचें आरटीपीसीआर विधि से की गईं। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि सभी जांचें निगेटिव पाई गईं। वहीं इटिया थोक के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की इटियाथोक शाखा से खाताधारक वापस लौट गए। कोरोना संक्रमित मिलने से शाखा को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार की सुबह यहां काफी संख्या में किसान अपने पैसे के लेनदेन के लिए पहुंचे थे। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें पता चला कि कोरोना संक्रमित मिलने से शाखा को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अब तक 7 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें